Up birth certificate online apply

Up birth certificate online apply |यूपी जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड | UP Jaman Praman Patra Apply Online| आवेदन फॉर्म और प्रक्रिया आप यहाँ देख सकते हैं | क्या आपने अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिया है? अगर अभी तक नहीं बनवाया है तो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र 2022 पोर्टल लांच किया गया है| जिसके माध्यम से आप घर बैठे अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवा सकते है। इसके लिए आप को eSathi की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा उसके बाद जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते है।

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र 2022

Up birth certificate online apply: अगर आप यूपी से है तो आपको ये जनना जरुरी है की मृत्यु तथा जन्म प्रमाण पत्र बनाना अब बहुत जरुरी हो गया है| अब आपको इसके लिए ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है| आप घर बैठे अपना जन्म प्रमाण पत्र  बनवा सकते हैं| ऑनलाइन अप्लाई करने की जानकारी इस लेख मे नीचे दी गई है| जैसा की आप सब जानते हैं की birth certificate का इस्तेमाल अब एक आईडी प्रूफ के तौर पर भी किया जाता है|

Up birth certificate online apply

Mainpoints of Up birth certificate online apply

योजना का नामUp birth certificate online
लाभार्थीउत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक
पोर्टलई साथी उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
विभागराजस्व विभाग
योजना की शुरुआतउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://edistrict.up.gov.in

यूपी जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज़ एवं योग्यता
क्या है?

  • आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के माता-पिता का आधार कार्ड (Aadhar Card of Parents / Guardian)
  • निवास प्रमाण पत्र (Residence Proof)
  • जन्म तिथि (Date of Birth)
  • माता पिता का व्यवसाय तथा पता
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

Up sarkar yojna 2022: योगी सरकार योजना 2022:latest yogi sarkaar yojna update

edistrict up | ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश (edistrict.up.gov.in) edistrict up list

up birth certificate online apply

up birth certificate apply online: उत्तर प्रदेश राज्य के जो भी व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं| वो इन स्टेप्स को फोलो करें|

 

  1. ऑनलाइन आवेदन के लिए आप सबसे पहले https://edistrict.up.gov.in पर जायें|
  2. अब होमपेज खुलेगा इस पर आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजिकरण नाम का विकल्प दिखेगा इस पर क्लिक करें|
  3. इस तरह ​​से आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा इस पर आपको नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, जिला, सुरक्षा कोड आदि पुछी गई सारी जानकारी भर देनी है|
  4. पंजीकरण करने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड आपको मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी के माध्यम से प्राप्त होगा। अब आप यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन कर लें । अब आपको शहरी और ग्रामीण जन्म प्रमाण पत्र में से एक विकल्प चुनना है।
  5. इस तरह आपके सामने उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रपत्र खुलेगा।
  6. आवेदक की फोटो, शपथ पत्र, आधार कार्ड, हॉस्पिटल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद का पंजीकरण जन्म पजीकरण फॉर्म को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  7. सारी जानकारी देने के बाद अपने स्क्रीन पर फॉर्म सबमिट कर देना है अब आप इस्का एक प्रिंट निकाल सकते हैं|

इस तरह से आप अपना यूपी जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करें कर सकते हैं|

Faqs- Up birth certificate online apply

त्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी के लिए हेल्पलाइन कोन सी है?
उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी के लिए हेल्पलाइन 0522-2304706 का उपयोग किया जा सकता है| 

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र 2022 बनवाने की कितनी फीस है?

बच्चे के जन्म के 21 दिनों के अंदर पंजीकरण करना निशुल्क है। इसके बाद 21 दिन से 30 दिनों तक 5 रूपये का जुर्माना और 2 रूपये का विलंब शुल्क देना होगा। इसके बाद 30 दिनों से 1 वर्ष तक जिला रजिस्ट्रार से लिखित में अनुमति और 25 रूपये का जुर्माना और 10 रूपये का विलंब शुल्क भरना होगा। और 1 वर्ष के बाद उप प्रभागीय न्यायाधीश (Sub Divisional Magistrate) के आदेश पर ही पंजीकृत किया जाएगा।

  उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र का पंजीकरण बच्चों के जन्म के कितने दिनो के भीतर करवा लेना चाहिए?

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र का पंजीकरण बच्चों के जन्म के  21 दिनो के भीतर कराना जरुरी है|

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *