{2022} कैसे बनवाये एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना ? application prosess

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना


देश के नागरीको को एक जगह से दूसरी जगह जाकर राशन कार्ड से राशन प्राप्त करने में बहुत परशानी होती थी इसी परेशानी को दूर करने के लिए हमारे देश की सरकार ने 
ONE NATION ONE RATION CARD SCHEME की शुरुआत की है जैसा कि आप समज ही गए होंगे एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना एक ऐसी योजना है जिसके अंतरगत भारत के किसी भी राज्य का नागरिक किसी भी दूसरे राज्य में जाकर अपने राशन कार्ड के माध्यम से राशन प्राप्‍त कर सकता है बात की घोषणा केंद्रीय खाद्य मंत्री और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान जी के द्वारा की गयी थी एक राष्ट्र एक राशन योजना 2022 का देश के भाग नागरिक को लाभ पहुचाया जाएगा |

हमारे देश में राशन की मुलभुत जरूरतो को पुरा करने के लिए राशन कार्ड को बनाया गया था. राशन कार्ड वह आईडी है जिसके द्वारा जनता को सस्ते दर का अनाज मुहैया करवाया जाता है राशन कार्ड आज के समय एक मुख्य आईडी प्रूफ के रूप में भी जाना जाता है|

 


{2022} कैसे बनवाये एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना ? application prosess
one-nation-one-ration-card copy.jpg

 

Contents hide
2 माननिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में ONE NATION ONE RATION CARD SCHEME का आरंभ किया था. दिसंबर 2020 तक इस योजना के अंतर्गत 32 राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों को शामि‍ल किया गया था। आने वाले समय में बचे हुए चार राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों जोकी आसाम, छत्तीसगढ़, दिल्ली तथा पश्चिम बंगाल है को भी जोड़ लिया जाएगा। प्रतिमाह 1.5 से 1.6 करोड़ ट्रांजैक्शन One Nation One Ration Card के माध्यम से रिकॉर्ड किए जाते हैं। अप्रैल 2020 से लेकर फरवरी 2021 तक एक देश एक राशन कार्ड के अंतर्गत 15.4 करोड़ ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड किए गए हैं। इस योजना की जागरूकता फैलाने के लिए सरकार द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे कि इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा नागरिक उठा सके।
3 योजना आरंभ हुई देश के 9 राज्यों में


एक राष्ट्र एक राशन कार्ड(दिल्ली)

 

 

राजधानी दिल्ली में लगभग 17.77 लाख राशन कार्ड धारक है एवं 72 लाख एनएफएसए के लाभार्थी है। इन कार्ड धारकों के लिए दिल्ली में 2000 से अधिक उचित मूल्य की दुकान है। दिल्ली में अगस्त 2021 में 40797 नागरिकों ने ONE NATION ONE RATION CARD SCHEME के अंतर्गत राशन की प्राप्ति की है। इन सभी के पास अन्य राज्य का राशन कार्ड था। जुलाई 2021 में केवल 16000 लोगों ने ही इस योजना का लाभ उठाया था। यह योजना प्रवासी श्रमिक एवं राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले अन्य राज्य के नागरिकों के लिए बहुत कारगर साबित होगी। इस योजना की पोर्टेबिलिटी epos  मशीन पर निर्भर करती है। Epos मशीन से लाभार्थियों की पहचान और पात्रता को बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से सत्यापित किया जाता है। दिल्ली सरकार ने सन 2018 epos के उपयोग को निलंबित कर दिया था। क्योंकि विभिन्न प्रकार की नेटवर्क से संबंधित शिकायतें प्रमाणीकरण विफलता और वास्तविक लाभार्थियों को बाहर करने की शिकायत सामने आ रही थी। जुलाई 2021 में दिल्ली में epos को फिर से आरंभ कर दिया है।
 

 

योजना का नाम
एक देश एक राशन कार्ड योजना
इनके द्वारा पेश किया गया
श्री राम विलास पासवान
उद्देश्य
यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी 
व्यक्ति सब्सिडी वाले खाद्यान्न प्राप्त करने से
 वंचित न रहे  
योजना की समय सीमा
30 जून 2030
लाभार्थी
अखिल भारतीय राशन कार्ड धारक
नोडल एजेंसी
भारतीय खाद्य निगम

 

दिल्ली में लागू की जाएगी

दिल्ली सरकार 19 जुलाई 2021 को सुप्रीम कोर्ट के 19 जून के आदेश के बाद केंद्र सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को लागू करने के नोटिस जारी किया गया है पश्चिम बंगाल, आसाम एवं छत्तीसगढ़ में भी यह योजना 31 जुलाई 2021 तक पूरी तरह से लागू कर दी जाएगी। राज्य के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा सोमवार को एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें यह कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 2013, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना या कोई अन्य योजना जो उचित मूल्य दुकान के माध्यम से लागू की जाती है उसके तहत राशन का वितरण केवल इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल उपकरणों के माध्यम से किया जाएगा। एक देश एक राशन कार्ड योजना की शुरुआत 2019 में की गई थी। इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली को डिजिटल करना है।

मोबाइल ऐप का शुभारंभ

एक देश एक राशन कार्ड के अंतर्गत मोबाइल एप लांच किया गया है जिसका नाम मेरा राशन ऐप है। यह मोबाइल ऐप प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए लांच किया गया है। इस मोबाइल ऐप के माध्यम से देश का कोई भी व्यक्ति किसी भी राशन की दुकान से राशन प्राप्त कर सकता है। गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से यह भी चेक किया जा सकता है कि लाभार्थियों को कितना अनाज मिलेगा।

योजना की सफलता

 

माननिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में ONE NATION ONE RATION CARD SCHEME  का आरंभ किया था. दिसंबर 2020 तक इस योजना के अंतर्गत 32 राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों को शामि‍ल किया गया था। आने वाले समय में बचे हुए चार राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों जोकी आसाम, छत्तीसगढ़, दिल्ली तथा पश्चिम बंगाल है को भी जोड़ लिया जाएगा। प्रतिमाह 1.5 से 1.6 करोड़ ट्रांजैक्शन One Nation One Ration Card के माध्यम से रिकॉर्ड किए जाते हैं। अप्रैल 2020 से लेकर फरवरी 2021 तक एक देश एक राशन कार्ड के अंतर्गत 15.4 करोड़ ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड किए गए हैं। इस योजना की जागरूकता फैलाने के लिए सरकार द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे कि इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा नागरिक उठा सके।

 

योजना आरंभ हुई देश के 9 राज्यों में

 

एक देश एक राशन कार्ड योजना को सरकार ने कोरोनावायरस लोकडाउन के दौरान आरंभ किया था। इस योजना के अंतर्गत अब देश का कोई भी नागरिक देश की किसी भी राज्य की फेयर प्राइस शॉप से राशन खरीद सकेगा। इसके लिए उन्हें उस राज्य का राशन कार्ड बनवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह एक ही राशन कार्ड से देश की किसी भी फेयर प्राइस शॉप से राशन खरीद पाएंगे। वन नेशन वन राशन योजना को देश के 9 राज्यों में लागू कर दिया है। अब इन 9 राज्यों के नागरिक एक राशन कार्ड से राशन प्राप्त कर सकते हैं। जल्द एक देश एक राशन कार्ड योजना को पूरे देश में लागू किया जाएगा।

 

 

योजना कार्ड लागू करने वाले राज्यों की सूची

 

  1. आंध्र प्रदेश
  2. अरुणाचल प्रदेश
  3. बिहार
  4. चंडीगढ़
  5. दमन एंड दिउ
  6. गोवा
  7. गुजरात
  8. हरियाणा
  9. हिमाचल प्रदेश
  10. जम्मू एंड कश्मीर
  11. झारखंड
  12. कर्नाटका
  13. केरला
  14. लक्षदीप
  15. लेह लद्दाख
  16. मध्य प्रदेश
  17. महाराष्ट्र
  18. मणिपुर
  19. मिजोरम
  20. नागालैंड
  21. उड़ीसा
  22. पुडुचेरी
  23. पंजाब
  24. राजस्थान
  25. सिक्किम
  26. तमिल नाडु
  27. तेलंगाना
  28. त्रिपुरा
  29. उत्तर प्रदेश
  30. उत्तराखंड

 

योजना में आवेदन कैसे करे

किसी भी राशन कार्ड धारक को एक देश ONE NATION ONE RATION CARD SCHEME के अंतर्गत किसी भी तरह का आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है सभी राज्य और केंद्र सरकार स्वयं उपलब्ध आकड़ो के अनुसार लाभार्थियों के राशन कार्ड फ़ोन पर आधार कार्ड से सत्यापित कर लिंक करेंगी | इसके बाद इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट पब्लिक डिस्टीब्यूशन सिस्टम के अंतर्गत आकड़ो को उपलब्ध कराएगी |

ONE NATION ONE RATION CARD SCHEME RELATED TOLL-FREE 14445 / 18001802406

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *