MP Balram Talab Yojana | बलराम तालाब योजना, लाभ, उद्देश्य
MP Balram Talab Yojana : mpखेत तालाब योजना आवेदन फार्म, लाभ, पात्रता उद्देश्य | देश के किसानों की समस्याओं का समाधान करने एवं उनकी आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारें मिलकर समय-समय पर अनेक प्रकार के आवश्यक निर्णय लेती रहती है। सरकार के यह निर्णय योजनाओं एवं अभियानों के रूप में उभरकर सामने आते हैं। आज हम आपको मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा अपने राज्य में किसानों के लिए संचालित की जाने वाली MP Balram Talab Yojana के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस योजना के तहत किसानों को उनके खेत के एक हिस्से में सिंचाई करने के लिए तालाब एवं नहर के निर्माण करवाने पर अनुदान प्रदान किया जाता है। यह योजना एक तरफ राज्य में जल संरक्षण को बढ़ावा देती है और दूसरी तरफ किसानों के सिंचाई के रकबे को बढ़ाती है। अगर आप मध्य प्रदेश के किसान हैं और बलराम तालाब योजना 2022 का लाभ उठाना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
MP Balram Talab Yojana 2022
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने किसानों के सामने सिंचाई करते समय पानी की कमी के कारण आने वाली समस्या का समाधान करने के लिए MP Balram Talab Yojana 2022 की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत किसानों को उनके खेत में तालाब एवं नहर के निर्माण करवाने पर अनुदान प्रदान किया जाता है। इसके अलावा सिंचाई यंत्र भी उपलब्ध करवाए जाते हैं। कृषि विभाग द्वारा इस योजना को क्रियान्वित किया जाता है। विभाग द्वारा इस योजना के तहत जिला एंव ब्लॉक स्तर पर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने का टारगेट निर्धारित किया जाता है।
- इस योजना के तहत आर्थिक से निम्न श्रेणी के किसानों को तालाब/नहर निर्माण के लिए 75% तक अनुदान प्रदान किया जाता है जो कि अधिकतम ₹100000 तक है। अगर तालाब/नहर निर्माण में ₹100000 से अधिक का खर्चा आता है उस खर्चे को किसान द्वारा खुद वहन किया जाएगा।
- बलराम तालाब योजना के माध्यम से सामान्य वर्ग के किसानों को तालाब/नहर निर्माण हेतु 40% तक का अनुदान प्रदान किया जाता है जो कि अधिकतम ₹80000 तक है। एडिशनल खर्च राशि को किसान द्वारा खुद वहन किया जाएगा। MP Annadoot Yojana शुरू करेगी मध्य प्रदेश सरकार
योजना का नाम | Balram Talab Yojana |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | तालाब निर्माण करवाकर सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था करना |
योजना का प्रकार | राज्य स्तरीय योजना |
साल | 2022 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://dbt.mpdage.org/index.htm |
MP Balram Talab Yojana 2022 New Update
सरकार द्वारा इस योजना को सत्र 2022-23 में अनुदान दरों को पुराने प्रावधान के अनुसार रखते हुए ही लागू किया गया है। यानी वही किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे जिनके खेत में स्प्रिंकलर या ड्रिप सिंचाई उपकरण लगे हैं। सरकार ने MP Balram Talab Yojana 2022 को प्रदेश के सभी जिलों में रहने वाले सभी वर्ग के किसानों के लिए लागू किया है। इस योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा जिलेवार लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। इस योजना के तहत सत्र् 2022-23 में लक्ष्यों के विरुद्ध किसानों का पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चयन किया जाएगा।
मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना 2022 का उद्देश्य
इस योजना को राज्य में शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सूखा पड़ने या कम वर्षा होने पर किसानों के सामने सिंचाई करते समय पानी की आने वाली समस्या का समाधान करना है। राज्य के किसानों को मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना के माध्यम से अपने खेत में तालाब निर्माण करवाने पर अनुदान प्रदान किया जाता है। इन निर्मित किए गए तालाबों में बारिश के पानी को इकट्ठा किया जा सकेगा। ताकि सूखा पड़ने या कम वर्षा के समय जरूरत पड़ने पर किसान इकट्ठे पानी का उपयोग खेती की सिंचाई करने में कर सके।
अब इस योजना का लाभ प्राप्त करके राज्य में किसानों को सिंचाई करते समय पानी की कमी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और साथ ही उनकी खेती को उचित मात्रा में पानी मिल सकेगा। जिससे खेती की पैदावार अच्छी होगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। MP Balram Talab Yojana 2022 राज्य में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ खेती के रकबे को बढ़ाएगी। जिसके परिणाम स्वरूप राज्य में खेती के स्तर में एक बेहतर सुधार आएगा।
Balram Talab Yojana के लाभ
- इस योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को कृषि कार्य के लिए तालाब निर्माण करवाने पर अनुदान प्रदान किया जाता है।
- MP Balram Talab Yojana 2022 का लाभ राज्य के सभी श्रेणी के किसानों को प्रदान किया जाता है।
- इस योजना के तहत निर्मित तालाबों में वर्षा के पानी को इकट्ठा किया जा सकेगा जो राज्य के किसानों को कम वर्षा या सुखा पड़ने पर सिंचाई करते समय काम आएगा।
- यह योजना राज्य में जल संरक्षण को बढ़ावा दे रही है और साथ ही खेती के रकबे को बढ़ा रही है।
- बलराम तालाब योजना के माध्यम से खेती को उचित मात्रा में पानी प्राप्त होगा जिससे उपज में गुणवत्ता आएगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी।