Krishak Bandhu:पश्चिम बंगाल के किसानो के लिए खुशखबरी
Krishak Bandhu : किसानों को आर्थिक रूप से संपन्न करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। किसानों के लियेकई योजनाओं को चलाया जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की मदद से किसानों को हर वर्ष 6 हजार रुपए प्रदान किए जा रहे हैं, वहीँ राज्य सरकार भी अपने क्षेत्र के किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की सरकार के द्वारा किसानों के हित में कृषक बंधु योजना को चलाया जाता है।
इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को दो किस्तो के माध्यम से 10 हजार रुपए दिए जाते हैं। पश्चिम बंगाल की कृषक बंधु योजना क्या है? योजना के लिए कैसे Online Apply कर इसका लाभ लिया जा सकता है। आइए कृषक बंधु योजना की सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
Krishak Bandhu Details
योजना का नाम | कृषक बंधु योजना 2022 |
राज्य | पश्चिम बंगाल (West Bangal) |
शुरुआत | 1 जनवरी 2019 |
लाभ | किसानों को आर्थिक मदद व बीमा |
लाभार्थी | राज्य के छोटे किसान |
अधिकारिक वेबसाइट (Official website) | krishakbandhu.net |
kolkata fatafat tips: Kolkata FF Result in hindi
Digital Seva |कैसे खोले सी एस सी केंद्र?CSC Registration
WB कृषक बंधु लिस्ट से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं
- जिन किसान नागरिकों का नाम लिस्ट में शामिल होंगे उन्हें सरकार द्वारा हर साल 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। जिसमे 5 हजार रुपये खरीफ सीजन में और बाकि की बची राशि रबी सीजन में दिए जायेंगे।
- योजना से मिलने वाली राशि आवेदक के बैंक खाते में भेजी जाएगी इसके लिए आवेदक का बैंक खाता होना जरुरी है जो आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
- लाभार्थियों को सहायता राशि के साथ-साथ जीवन बीमा भी प्रदान किया जायेगा। यदि आवेदक की मृत्यु होती है तो उन्हें 2 लाख तक का बीमा कवर दिया जायेगा।
- जो आवेदक लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते है वह आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन माध्यम से लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है।
- कृषक बंधु योजना लिस्ट में नाम होने पर किसानों को फसल बीमा का लाभ भी मिलेगा।
कृषक बंधु सूचि में नाम होने की पात्रता
- सूची में जो नाम शामिल होंगे उनके पास 1 से 2 एकड़ जमीन उपलब्ध होगी।
- पश्चिम बंगाल के किसानों का ही नाम WB कृषक बंधु लिस्ट में शामिल होगा।
- कृषि क्षेत्र से जुड़े किसान ही इसके पात्र होंगे।
- 18 से 60 साल की आयु के किसान ही इसके पात्र होंगे और उन्ही को लाभ प्रदान किया जायेगा।
Faq- Krishak Bandhu Yojana
वेस्ट बंगाल कृषक बंधु योजना क्या है?
कृषक बंधु योजना के तहत किसानों को सहायता प्रदान की जाएगी जिससे वह अपनी खेती के लिए फ़र्टिलाइज़र खरीद सकते है|
पश्चिम बंगाल बंधु लिस्ट में नाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
लिस्ट में नाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट krishakbandhu.net है। आप पोर्टल पर जाकर लिस्ट में अपना नाम देख सकते है।
योजना के तहत किसान को कितने रुपये की सहायत्ता राशि प्रदान की जाएगी?
किसान नागरिक को हर साल 10 हजार रुपये की सहायत्ता राशि प्रदान की जाएगी|